सिराथू: बलीपुर टाटा से पुलिस ने नाबालिक से जबरन दुष्कर्म करने वाले युवक को किया गिरफ्तार
कोखराज थाने में वादी द्वारा 2 मार्च को सूचना देकर यह बताया गया था कि उनकी 16 वर्षी नाबालिक बेटी के साथ आरोपी बृजेश पुत्र बनवारी जो बलीपुर टाटा गांव का रहने वाला है जबरन दुष्कर्म किया है पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था और आरोपी की तलाश शुरू कर दिया था। शनिवार दोपहर पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी गांव में मौजूद है पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और चालान कर दिया।