भरगामा: भरगामा में सियार का आतंक, 24 घंटे में तीन लोगों को काटकर किया जख्मी
भरगामा प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों सियारों के बढ़ते आतंक से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। आए दिन अलग-अलग गांवों में सियार लोगों पर हमला कर उन्हें जख्मी कर रहे हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान सियार के हमले में तीन लोग घायल हुए हैं।