स्लीमनाबाद: तेज आंधी से स्लीमनाबाद क्षेत्र में चरमराई बिजली व्यवस्था
कटनी जिले के स्लीमनाबाद क्षेत्र में बीते दिनों आई तेज आंधी ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया। आंधी के कारण क्षेत्र की बिजली सप्लाई पूरी तरह बाधित हो गई, जिससे कई गांव और मोहल्ले अंधेरे में डूब गए। आंधी से हुआ भारी नुकसान: तेज हवाओं के चलते कई स्थानों पर बिजली के पोल टूट गए, वहीं बिजली के तार भी क्षतिग्रस्त हो गए।