राजगढ़: गौ भक्तों ने रक्षा संगठन के नेतृत्व में एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, गौ माता को राष्ट्रीय माता घोषित करने की मांग
राजगढ़ जिला मुख्यालय पर आज सोमवार की दोपहर 12:00 बजे के लगभग गौ रक्षा संगठन के नेतृत्व में गौ भक्तों ने गौ माता को राष्ट्रीय माता घोषित करने और गौशालाओं में गौवंश के लिए सुनिश्चित व्यवस्थाएं करने की मांग को लेकर, रैली निकाल कर हाथों में तख्तियां लेकर को माता को राष्ट्र माता घोषित करने के नारे लगाते हुए कलेक्टर कार्यालय पहुंचे।