बोध गया: बोधगया में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग 30-31 मई को, पूर्वी जिलाध्यक्ष विजय कुमार मांझी ने दी जानकारी
Bodh Gaya, Gaya | May 27, 2026 भाजपा द्वारा देशभर में चलाए जा रहे कार्यकर्ता प्रशिक्षण महाअभियान के तहत आगामी 30 एवं 31 मई को बोधगया में दो दिवसीय “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग” का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रशिक्षण कार्यक्रम की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई।