आरोन: हमीरगढ़ में मायके जाने पर समधनें भिड़ीं, दामाद ने सास के सिर पर लोटा मारा, मामला दर्ज
Aron, Guna | Apr 10, 2026 आरोन थाना के हमीरगढ़ गांव में बहू के मायके जाने पर समधनों में लड़ाई हो गई। 10 अप्रैल को दर्ज मामले में फरियादी महिला गोमाबाई बंजारा ने पुलिस को बताया, बीते रोज बहू उमाबाई मायके जा रही थी घर में शादी होने पर मना किया तो उसकी मां गौराबाई और भाई संजू ने विवाद किया। संजू ने लौटा दे मारा जिसमें फरियादी सास घायल हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।