जगदलपुर: बस्तर पुलिस ने नागरिकों के लगभग ₹16 लाख के गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर संबंधित स्वामियों को सौंपे
पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग एवं नगर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार के मार्गदर्शन में, उप पुलिस अधीक्षक साइबर अमित देवांगन के निर्देशन पर गठित टीम द्वारा मोबाइल रिकवरी अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान 100 से अधिक गुम मोबाइल फोन बरामद किए गए, जिनकी अनुमानित कुल कीमत लगभग ₹16,00,000/- है।