तिरोड़ी: आंजनबिहरी में पानी की तलाश में भटकी लोमड़ी कुएं में गिरी, ग्रामीणों और वन विभाग की 1 घंटे की मशक्कत से बची जान
पानी की तलाश में जंगल से भटककर आई एक लोमड़ी तिरोड़ी तहसील के ग्राम आंजनबिहरी में प्रवीण सिंगाड़े के घर के पीछे बनी खुली कुएं में गिर गई। इस घटना की सूचना प्रवीण ने सरपंच और पठार संघर्ष समिति संयोजक दीपक पुष्पतोड़े को दी। सरपंच ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी। वनकर्मी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के सहयोग से रस्सी के सहारे खटिया कुएं में उतारी गई।