मालथोन: डोल ग्यारस पर मालथौन में पांचों मंदिरों से निकले विमान, भगवान को कराया जल विहार
Malthon, Sagar | Sep 22, 2026 मालथौन में मंगलवार को डोल ग्यारस का पर्व बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। डोल ग्यारस विमानोत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर नगर के पांचो मंदिरों से भगवान की प्रतिमाएं विमान में विराजमान करके जल विहार के लिए निकले। जल विहार महोत्सव के अवसर पर विमान जी नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए मुख्य बाजार,पुराना बाजार होते हुए तलाव तट पहुंचे।