अशोक नगर: रति खेड़ा के पास बाइक फिसलने से 23 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल, ज़िला चिकित्सालय में भर्ती
अशोक जिले के रति खेड़ा गांव के पास बाइक अचानक से अनियंत्रित होकर फिसलने से एक बाइक चालक युवक घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार रति खेड़ा निवासी अर्जुन पुत्र भूरा बागरी उम्र 23 वर्ष बुधवार की रात 10:00 बजे अशोकनगर से अपने घर जा रहा था इसी दौरान राती खेड़ा के पास उसकी बाइक अचानक से अनियंत्रित होकर फिसल गई। जिससे वह घायल हो गया।