फिरोज़ाबाद: जीआरपी फिरोजाबाद क्षेत्र लेबर कालोनी फाटक के पास रेलवे लाइन पर किसी ट्रेन की चपेट में आकर युवक की दर्दनाक मौत
थाना लाइनपार क्षेत्र लेबर कालोनी मकान नंबर 75/10 निवासी 24 वर्षीय वैभव पांडे पुत्र वीरेंद्र पांडे गुरूवार की सुबह घर से कहीं जाने को निकला था। इसी दौरान जीआरपी फिरोजाबाद क्षेत्र लेबर कालोनी फाटक के पास टूण्डला की तरफ रेलवे लाइन पर किसी ट्रेन की चपेट में आकर दर्दनाक मौत हो गई। शव को मौके पर पहुंची जीआरपी फिरोजाबाद पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल लेकर आई।