कासगंज: नदरई गेट पर गांधी मूर्ति पर गांधी जी को पहनाये गए भगवा कपड़े, कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में आक्रोश
कासगंज के नदरई गेट स्थित गांधी मूर्ति पर महात्मा गांधी को भगवा कपड़े पहनाए जाने का मामला सामने आया है। मामले की जानकारी जैसे ही कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को हुई। बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता गांधी मूर्ति पहुंच गए। जहां कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में आक्रोश का माहौल देखने को मिला। कांग्रेसी कार्यकर्ता गाँधीमूर्ति पर धरने पर बैठ गए।