कासगंज: बारह पत्थर के समीप डिवाइडर से टकराई कांवड़ियों से भरी पिकअप; 8 लोग हुए घायल, 3 को गंभीर हालत में अलीगढ़ किया गया रेफर
मथुरा बरेली मार्ग पर स्थित बारह पत्थर के सामने कांवड़ियों से भरी हुई एक मैक्स पिकअप गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई। जिससे इस हादसे में गाड़ी में सवार 8 लोग घायल गई गए। और सभी घायलों को इलाज़ के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जंहा से डॉक्टरों ने तीन लोगों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हे इलाज़ के लिए अलीगढ़ रैफर किया है।