बरेली: बरेली में थाने से छूटने के एक घंटे बाद युवक ने दी जान, पिता का आरोप- पुलिस की प्रताड़ना और धमकियों से था परेशान
बरेली। भुता थाना क्षेत्र में 20 वर्षीय युवक सुरजीत की आत्महत्या से सनसनी फैल गई। परिजनों का आरोप है कि दो महीने से लापता 13 वर्षीय किशोरी के मामले में पुलिस युवक को बार-बार पूछताछ के लिए बुला रही थी। परिवार का दावा है कि तीन दिन थाने में रखने के बाद गुरुवार शाम करीब सात बजे उसे छोड़ा गया। घर पहुंचने के करीब एक घंटे बाद सुरजीत ने फंदे से लटककर जान दे दी।