पंचकूला: 28 अप्रैल को सेक्टर 16 में होने वाली विजय संकल्प रैली के सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लेने पहुंची डीसीपी पंचकूला
28 अप्रैल को सेक्टर 16 में होने वाली विजय संकल्प रैली के सुरक्षा प्रबंधो का जायजा लेने के लिए डीसीपी पंचकूला हिमाद्री कौशिक रैली स्थल पर पहुंची।इस अवसर पर डीसीपी पंचकूला हिमाद्री कौशिक ने सुरक्षा प्रबंध का जायजा लिया।इस विजय संकल्प रैली में मुख्यमंत्री हरियाणा नायब सिंह सैनी शिरकत करेंगे और इसके मध्य नजर पंचकूला पुलिस द्वारा सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए ।