पंचकूला: एचएमटी पिंजौर में मशीन टूल्स की चोरी करने आए तीन चोरों में से एक चोर को सुरक्षा गार्ड ने पड़कर पुलिस के हवाले किया
एचएमटी पिंजौर में मशीन टूल्स की चोरी करने आए तीन चोरों में से एक चोर को सुरक्षा गार्ड ने पड़कर पुलिस के हवाले किया और चोरी का सामान भी बरामद किया है। पिंजौर थाना पुलिस के द्वारा चोर से एक छोटा ट्रांसफार्मर ,एक पीतल की एल्बो, 20 केबल कंडक्टर, फ्यूज कंडक्टर और अन्य सामान बरामद किए हैं। पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ कर अन्य दो आरोपियों की तलाश की जा रही है।