पंचकूला: चंडीमंदिर पुलिस ने वन मंडल अधिकारी की शिकायत पर खेर की लकड़ी चोरी करने और जान से मारने की कोशिश करने का मामला किया दर्ज
चंडीमंदिर थाना पुलिस के द्वारा वन मंडल अधिकारी मोरनी पिंजौर की शिकायत पर एक व्यक्ति पर खेर की लकड़ी चोरी करने और वन अधिकारी की गाड़ी को टक्कर मारने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने वन विभाग अधिकारी की शिकायत पर मामला दर्ज कर खेर की लकड़ी चोरी करने और वन विभाग के अधिकारी की गाड़ी को जान से मारने की नीयत से टक्कर मारने का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी।