मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम अंतर्गत मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की बैठक देपालपुर में संपन्न हुई। परिषद के संभाग समन्वयक अमित शाह ने रविवार शाम 5 बजे विकासखंड देपालपुर के शासकीय महाविद्यालय में आयोजित कक्षा में सहभागिता की। इस दौरान कक्षा का अवलोकन किया गया, विद्यार्थियों से संवाद किया गया और मेंटर्स के साथ बैठक की गई।