कुलपहाड़: पनवाड़ी में गिट्टी से भरे तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से युवक गंभीर घायल, किया गया झांसी रेफर
पनवाड़ी क्षेत्र के ग्राम किल्हौवा रोड पर गिट्टी से भरे तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक रघुवीर पुत्र सुदामा, उम्र लगभग 25 वर्ष, निवासी ग्राम गुगौरा थाना पनवाड़ी अपनी पत्नी के साथ रिश्तेदारी में आयोजित कुआं पूजन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ग्राम गुहांड जा रहा था। तभी तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से गंभीर घायल।