पुष्पराजगढ़: लोक स्वास्थ्य यांत्रिकीय मंत्री संपतिया उईके ने अमरकंटक में माँ नर्मदा का पूजन किया
बुधवार 5 बजे लोक स्वास्थ्य यांत्रिकीय विभाग की कैबिनेट मंत्री संपतिया उईके ने पवित्र धार्मिक एवं आध्यात्मिक तीर्थ नगरी अमरकंटक पहुंचकर मां नर्मदा उद्गम स्थल में विधिवत दर्शन, पूजन एवं अर्चन किया। मंत्री श्रीमती उईके ने गहन श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मां नर्मदा के पावन दरबार में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं कल्याण की कामना की।