मितौली: गोपालापुर गांव में कीचड़ भरे कच्चे रास्ते से निकलने पर मजबूर हुए ग्रामीण, प्रधान पर निर्माणकार्य न कराने का लगाया आरोप
मितौली तहसील अंतर्गत ब्लॉक बेहजम के गोपालापुर गांव के ग्रामीण पक्का रास्ता न होने के कारण कीचड़ भरे रास्ते से निकलने पर मजबूर हैं। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर आरोप लगाएं हैं की ग्राम प्रधान ने अपने और अपने खास लोगों के घर के सामने रास्ता बनवा दिया है। लेकिन गांव के मुख्य मार्गों पर रास्ता कच्चा है। बारिश के दौरान कीचड़ भर जाता है।