नवाबगंज: मुख्तार अंसारी गैंग के सदस्य जफर उर्फ चंदा को बड़ा झटका, 4 करोड़ की संपत्ति रहेगी कुर्क
बाराबंकी में मुख्तार अंसारी गैंग के सक्रिय सदस्य जफर उर्फ चंदा को बड़ा झटका लगा है। गैंगस्टर न्यायालय ने उसकी उस अपील को खारिज कर दिया है, जिसमें उसने करीब 4 करोड़ रुपये मूल्य की कुर्क संपत्ति को मुक्त कराने की मांग की थी। अब जिला प्रशासन द्वारा कुर्क की गई यह संपत्ति यथावत कुर्क ही रहेगी।