त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इस क्रम में सोमवार शाम को करीब पांच बजे चंडौस थाना परिसर में रमजान माह और होली पर्व को लेकर शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम गभाना हरिश्चंद ने की।