इंदौर: काम में लापरवाही बरतने वाले दरोगा को निगमायुक्त ने किया निलंबित,एनजीओ पर लगाई 25 हजार की पेनल्टी
Indore, Indore | May 22, 2024 बुधवार की सुबह शहर की सफाई व्यवस्था का दौरा किया, इस दौरान निगमायुक्त ने जोन 18 के अंतर्गत विराट नगर, कुम्हार भट्टी,पालदा और आजाद नगर क्षेत्र में सफाई व्यवस्था के साथ ही नालो का निरीक्षण किया। इस दौरान कुम्हार भट्टी,पालदा क्षेत्र में नाला निरीक्षण के दौरान नाले में कचरा और गंदगी पाए जाने पर निगमायुक्त भड़क गए और काम में लापरवाही करने वालो को फटकारा।