शिवली (कानपुर देहात)। साइबर ठगी के एक मामले में थाना शिवली पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क ने सराहनीय कार्रवाई करते हुए पीड़ित के खाते से निकाली गई ₹11,510 की पूरी धनराशि वापस करा दी। रकम वापस मिलने पर पीड़ित ने पुलिस का आभार जताया।
पुलिस के अनुसार, शिवली थाना क्षेत्र के ग्राम देवीपुर निवासी राहुल कुमार पुत्र किशनलाल का मोबाइल फोन हैक कर साइबर ठग ने उनके बैंक खाते से ₹11,510 निकाल लिए थे। पीड़ित ने इस संबंध में 6 अक्टूबर 2026 को राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर शिकायत दर्ज कराई थी।
शिकायत पर कार्रवाई करते हुए थाना शिवली की साइबर हेल्प डेस्क टीम ने प्रयास कर 7 नवंबर 2026 को पीड़ित के खाते में ठगी की पूरी धनराशि ₹11,510 वापस करा दी।
इनकी रही अहम भूमिका
धनराशि वापस कराने वाली पुलिस टीम में निरीक्षक अमरेन्द्र बहादुर सिंह, उपनिरीक्षक प्रशांत सिंह, कंप्यूटर ऑपरेटर अतुल कुमार और महिला कांस्टेबल प्रीति सोनकर शामिल रहीं।
साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।
Sikandra, Kanpur Dehat | Nov 8, 2026