कोंडागांव: ग्राम सभाओं में जनगणना के संबंध में ग्रामीणों को किया जा रहा जागरूक
राष्ट्रीय पंचायतीराज दिवस के अवसर पर जिले की सभी ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया। इन ग्राम सभाओं के माध्यम से ग्रामीणों को जनगणना 2027 के संबंध में जागरूक किया गया तथा उन्हें इसकी प्रक्रिया और महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।ग्राम सभाओं के सुचारू संचालन हेतु जिला स्तरीय अधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।