बुंडू: पियाऊ एक साल से खराब, बंडू नगर पंचायत अध्यक्ष जितेन्द्र उराँव ने लिया संज्ञान
Bundu, Ranchi | Apr 7, 2026 पियाऊ एक साल से खराब, अध्यक्ष ने लिया संज्ञान बंडू नगर पंचायत के अध्यक्ष जितेन्द्र उराँव ने पूर्व वार्ड पार्षद कृष्णा मछूवा के घर के पास स्थित खराब पियाऊ का निरीक्षण किया। यह पियाऊ पिछले एक वर्ष से खराब पड़ा है, जिससे स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही है। निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष ने जल्द ही इसकी मरम्मत कराए जाने का आश्वासन दिया।