बाढ़: बाढ़ थाना क्षेत्र के बहरामा फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा, दो हाईवा में टक्कर एक चालक घायल
Barh, Patna | Jul 4, 2026 बाढ़ थाना क्षेत्र के बहरामा फोरलेन पर देर रात दो हाईवा की भीषण टक्कर में एक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। शनिवार की सुबह 8 बजे मिली जानकारी के अनुसार हादसा रात करीब 12 बजे हुआ, जब एनटीपीसी से फ्लाई ऐश लेकर जा रही हाईवा ने आगे चल रही हाईवा में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में चालक धर्मराज कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया।