टीकमगढ़: नजाई मंडी में दुकानदारों को व्यवस्थित करने की प्रक्रिया शुरू, टीनशेड में ब्लॉक बनाकर डाले नंबर, लिस्ट तैयार
टीकमगढ़ की नजाई मंडी में सब्जी और फुटकर गल्ला व्यापारियों को व्यवस्थित करने के लिए नगर पालिका ने काम शुरू कर दिया है। इसके तहत पुराने चार टीन शेड में शनिवार देर रात नंबरिंग की गई और खाली मैदान में ब्लॉक तैयार किया जा रहे हैं। काम पूरा होने के बाद दुकानदारों को निर्धारित ब्लॉक आवंटित किए जाएंगे। इस पूरी प्रक्रिया की सूची पहले ही तैयार कर ली गई है।