ठाकुरद्वारा: ठाकुरद्वारा क्षेत्र के बाजपुर रोड पर खड़ी बस से टकराई बाइक, युवक की हुई मौत
ठाकुरद्वारा क्षेत्र के गांव असालतपुर निवासी विशाल चौधरी (25) पुत्र राजपाल सिंह उत्तराखंड के काशीपुर के निजी अस्पताल में ब्लड बैंक में नौकरी करता था। जानकारी के अनुसार वह बाइक से ड्यूटी करने के लिए रहा था। बाजपुर रोड पर उसने बाइक के आगे आये बच्चों को बचाने की कोशिश की तो उसकी बाइक सड़क किनारे खड़ी हल्द्वानी रोड की एक निजी बस से टकरा गई।