पहाड़ी: पहाड़ी नगरपालिका में नाला खुदाई को लेकर बवाल, जेसीबी के आगे बैठे लोग
पहाड़ी कस्बे में नगरपालिका द्वारा कराई जा रही नाला खुदाई को लेकर विवाद गहरा गया। कड़ी धूप के बीच स्थानीय लोग जेसीबी मशीन के आगे बैठकर विरोध प्रदर्शन करते नजर आए। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि नाला खुदाई नियमों के विरुद्ध की जा रही है और बिना उचित प्रक्रिया अपनाए कार्रवाई की जा रही है। नगरपालिका की कार्यशैली विवादों में हैं।सोमवार शाम 5 बजे मिली जानकारी।