कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने पदभार ग्रहण करने के उपरांत कलेक्टर कार्यालय में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की परिचयात्मक बैठक ली। बैठक के दौरान उन्होंने शासन की योजनाओं का लाभ जिले के प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाने के लिए सभी अधिकारियों को प्राथमिकता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।