मड़ियाहू: कारो गांव में विवाहिता की मौत के मामले में मां की तहरीर पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज, पुलिस ने 3 आरोपी को किया गिरफ्तार
कारो गांव में एक 8 माह की गर्भवती विवाहिता की मौत के मामले में दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। कारो गांव निवासी विवाहिता ममता की शनिवार को संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी थी। मृतका की मां की तहरीर पर पुलिस ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर रविवार को पति प्रवीण कुमार समेत 3 को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।