मड़ियाहू: लड़की भगाने के वांछित अभियुक्त को सुरेरी पुलिस ने राईपुर गांव से गिरफ्तार कर भेजा न्यायालय
लड़की भगाने के आरोप में सुरेरी पुलिस ने राईपुर गांव से एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया। भदोही जिले के सुरियावां थाना क्षेत्र के कौडर गांव निवासी करन कुमार पर सुरेरी क्षेत्र के एक गांव से लड़की भगाने के आरोप में मुकदमा दर्ज था। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी कि मुखबिर की सूचना पर राईपुर गांव से उसे गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।