सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना का मामला सामने आया है। रविवार शाम मंदिर परिसर में छात्रा बेहोशी की हालत में मिली थी। पीड़िता के बयान पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस ममाले की जांच में जुट गई है।