उत्तर प्रदेश की 'गविष्ठि धर्म युद्ध यात्रा' पर निकले ज्योतिष पीठाधीश्वर जगतगुरु स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का शुक्रवार को पलिया पहुंचने पर संयोजक संजीव कुमार मुन्ना समेत तमाम सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक दिग्गजों ने पुष्पवर्षा व पादुका पूजन कर भव्य स्वागत किया।