शाहजहांपुर: RC मिशन के बांडी गांंव रोड पर हुई मुठभेड़, पुलिस की गोली से लूट का आरोपी हुआ घायल: SP अशोक मीणा
थाना आरसी मिशन क्षेत्र के बांडीगांंव रोड पर बीती रात पुलिस और लूट के आरोपी के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की तरफ से चलाई गई गोली आरोपी के पैर में लगने से आरोपी अशरफ घायल हो गया। आरोपी थाना आरसी मिशन क्षेत्र के फतेहपुर रेती का रहने वाला है। उसके पास से पुलिस ने 29000 हजार रुपये भी बरामद किए हैं । घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।