शाहजहांपुर: किन्नरों द्वारा सरे बाजार साधुओं की पिटाई करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, रिपोर्ट दर्ज
शाहजहांपुर जिले में सोशल मीडिया पर किन्नरों द्वारा साधुओं की सरे बाजार में दिनदहाड़े पिटाई किए जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में किन्नर जमकर हंगामा काट रहे हैं। वायरल वीडियो जिले के कलान थाना क्षेत्र में स्थित कस्बे का बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस ने चार किन्नरों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।