शाहजहांपुर: जब पिता का उठ गया साया तो आर्थिक तंगी से जूझ रहे परिवार की बेटी का कांट कोतवाल ने किया कन्यादान
शाहजहांपुर जिले के कांट थाना प्रभारी निरीक्षक दयाशंकर ने आर्थिक तंगी से जूझ रहे एक परिवार की गरीब बेटी का कन्यादान करके उसे विदा किया है। कोतवाल दया शंकर द्वारा करवाई गई यह शादी क्षेत्र में चर्चा का विषय बनीहुई है। कोतवाल द्वारा करवाई गई शादी में पुलिस कर्मियों ने बारात का स्वागत करने के साथ खानपान और शादी का सारा इंतजाम किया।