झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में बंदगांव के उत्क्रमित मध्य विद्यालय कंकुवा में कानूनी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर विद्यार्थियों को बताया गया कि बाल विवाह न केवल एक कानूनी अपराध है, बल्कि यह बच्चों के मानसिक, शारीरिक स्वास्थ्य और उनकी शिक्षा के मार्ग में सबसे बड़ी बाधा है।