सिराथू: बरीपुर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली
सैनी थाना इलाके के बरीपुर गांव की एक किशोरी ने संदिग्ध परिस्थितियों में शनिवार दोपहर घर के अंदर ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। बताया जाता है कि इस बात की जानकारी मिलने पर भारी पुलिस बल गांव पहुंचा। जानकारी के मुताबिक बिना पुलिस को सूचना दिए ही अंतिम संस्कार कर दिया गया है।मामले को लेकर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।