खंडवा नगर: खण्डवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ₹48 हजार की 1600 अल्पाजोलम टैबलेट जब्त
खण्डवा पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 1600 अल्पाजोलम टैबलेट जब्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अगम जैन के निर्देशन में थाना कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि शहर में अवैध रूप से मादक पदार्थों की बिक्री की जा रही है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने हातमपुरा निवासी मोहम्मद रईस और नई छीपा कॉलोनी निवासी शेख साहिल