बेहट: बेहट पुलिस ने नशा तस्कर को नशीला पाउडर स्मैक और बाइक सहित किया गिरफ्तार
बेहट थाना प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र सिंह दीखित ने बताया की मुखबिर की सूचना पर थाना बेहट पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान 01 नशा तस्कर अभियुक्त तारीफ पुत्र सलीम निवासी ग्राम असगरपुर थाना मिर्जापुर जनपद सहारनपुर को गांगरो नहर पुल से गन्देवड की ओर से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के कब्जे से 213 ग्राम अवैध स्मैक पाउडर व एक मोटरसाइकिल रजि0नं0 UP11CK4527 बरामद हुई ।