बागपत: 25 हजार का इनामी लुटेरा पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
बागपत के सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र में पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी लुटेरे को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। बृहस्पतिवार को करीब दोपहर 1:30 बजे मिली जानकारी के अनुसारपुलिस चेकिंग के दौरान आरोपी ने भागने का प्रयास किया और गन्ने के खेत में छिप गया। पुलिस की आत्मरक्षा में की गई जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में गिरफ्ता