पटना ग्रामीण: शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र के दुर्गा आश्रम गली से पुलिस ने एक अभियुक्त को अवैध विदेशी शराब के साथ किया गिरफ्तार
शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र के दुर्गा आश्रम गली से एक अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मंगलवार सुबह 9:10 पर मामले की जानकारी पटना पुलिस ने दी है। मामले को लेकर बताया गया है कि सोमवार की रात एक कार से विदेशी शराब की खेप अनलोड किए जाने की सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए 115 लीटर अवैध विदेशी शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया