गोरखपुर: मानसून से पहले नगर निगम एक्शन में, नालों की सफाई निरीक्षण में मिली भारी सिल्ट, नगर आयुक्त ने दिए सख्त निर्देश
गोरखपुर में मानसून से पहले नगर निगम ने नाला सफाई अभियान तेज कर दिया है। शुक्रवार को नगर आयुक्त ने वार्ड नंबर 52 विजय चौक वार्ड में सुबह सफाई व्यवस्था, डोर टू डोर वेस्ट कलेक्शन और बड़े नालों की सफाई का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान सावित्री हॉस्पिटल से थवई पुल होते हुए इलाहीबाग पंपिंग स्टेशन तक नाले में भारी मात्रा में सिल्ट जमा मिली। इस पर नगर आयुक्त न