मेहगांव: खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मेहगांव में तीन प्रतिष्ठानों पर छापा मारा, जांच के लिए नमूने लिए
Mehgaon, Bhind | Feb 23, 2025 भिंड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव के आदेशानुसार सीएमएचओ डॉ जेएस यादव के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा अधिकारी कुमारी रेखा सोनी एवं श्रीमती रीना बंसल द्वारा रविवार को लगभग 1 बजे ग्राम सिमार में मूलनदास डेयरी से दूध,दंदरौआ धाम में रामवीर सिंह के यहां से दूध,एवं आकाश सिंह कुशवाह निवासी खारीपुरा की डेयरी से मावा घी तथा पनीर के जांच हेतु नमूने लिए।