शाहजहांपुर: जेब काटकर ₹70 हजार उड़ाने वाले गिरोह का सदस्य गिरफ्तार, ₹15,260 बरामद
शाहजहांपुर। मदनापुर थाना पुलिस ने जेब काटकर रुपये चोरी करने के दो मामलों में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी के 15,260 रुपये बरामद हुए हैं। पुलिस ने उसे ग्राम पियरिया के पास बने अंडरपास के नीचे से गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहित उर्फ अर्जुन निवासी हरदोई, हाल निवासी ग्राम सराय साधौ, शाहजहांपुर के