जगदीशपुर: भागलपुर: तिलकामांझी बस स्टैंड में पानी और शौचालय नहीं, जिला प्रशासन के इंतज़ाम पर सवाल
भागलपुर जिला प्रशासन के जिम्मेदाराना इंतजाम, दर असल तिलकामांझी सरकारी बस स्टैंड से रोज 30 से 40 बसें जिले के अन्य शहरों के लिए खुलती है इनमें कुछ लग्जरी बसें भी है। हजारों यात्रियों का आना जाना होता है। पर सुविधा के नाम पर ना तो पानी की व्यवस्था है, और ना ही शौचालय कुछ वर्ष पहले बैंक के द्वारा फंडिंग कर वॉटर टैंक लगाया गया था पर वह भी अब खराब पड़ा हुआ है