पुष्पराजगढ़: राजेंद्र ग्राम में बाल विवाह रुकवाया गया
सोमवार 2:00 पुष्पराजगढ़ के राजेंद्रग्राम क्षेत्र में बाल विवाह की सूचना मिलने पर प्रशासनिक टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विवाह रुकवा दिया।सूचना प्राप्त होते ही महिला एवं बाल विकास विभाग की सहायक संचालक मंजूषा शर्मा, विभागीय पर्यवेक्षक, स्टॉफ एवं पुलिस टीम संबंधित परिवार के घर पहुंचे, और उन्हें बाल विवाह निषेध अधिनियम के बारे में बतलाया।